Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT माध्यम से भेजी जाती है, ताकि वे अपने परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा कर सकें।
अब तक कई किस्तों का सफल भुगतान किया जा चुका है और महिलाओं को नियमित लाभ मिल रहा है। 16वीं किस्त जारी होने के बाद अब मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त की राशि एक साथ ₹5000 के रूप में महिलाओं के खातों में जमा होना शुरू हो गया है। इससे उन लाभार्थियों को राहत मिली है जिनकी पिछली किस्तें लंबित थीं। सरकार का उद्देश्य साफ है कि हर पात्र महिला तक समय पर सहायता पहुंचे और उन्हें आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिले।
Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out
राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त की राशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 51 लाख महिलाओं को इस बार ₹5000 की संयुक्त राशि का लाभ मिलेगा। जिन लाभार्थियों को पिछली किस्त का भुगतान नहीं मिला था, उन्हें दोनों किस्तें एक साथ दी जा रही हैं। विभागीय स्तर पर लाभार्थियों के बैंक खातों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है और चरणबद्ध तरीके से राशि ट्रांसफर की जा रही है।
होली से पहले सभी पात्र महिलाओं के खाते में पैसा भेजने का लक्ष्य रखा गया है। जिन महिलाओं का नाम सूची में सत्यापित पाया गया है, उनके खाते में सीधे DBT के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक सहारा मिलेगा और वे घरेलू खर्च आसानी से संभाल पाएंगी।
Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out |
| योजना का नाम | Maiya Samman Yojana |
| किस्त | 17वीं और 18वीं किस्त |
| जारी राशि | ₹5000 (दोनों किस्त एक साथ) |
| लाभार्थी संख्या | लगभग 51 लाख महिलाएं |
| राज्य | झारखंड |
| भुगतान माध्यम | DBT के जरिए बैंक खाते में |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
इन 15 जिलों की महिलाओं को पहले मिल रहा लाभ
सरकार ने पहले चरण में 15 जिलों की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त की राशि जारी की है। इनमें रांची, लोहरदगा, पलामू, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, बोकारो, धनबाद, दुमका, देवघर, पाकुड़ और गोड्डा जिले शामिल हैं। इन जिलों की लाभार्थी महिलाओं के दस्तावेज और बैंक खाते का सत्यापन पहले ही पूरा कर लिया गया था, इसलिए भुगतान प्रक्रिया यहां से शुरू की गई है।
सरकार का लक्ष्य है कि सभी जिलों की पात्र महिलाओं को समय पर लाभ मिले। जिन महिलाओं के आवेदन में कोई त्रुटि नहीं पाई गई है, उनके खाते में सीधे राशि ट्रांसफर की जा रही है। बाकी जिलों में भी सत्यापन पूरा होते ही किस्त जारी की जाएगी ताकि कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रहे।
मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसके पास निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है ताकि राज्य स्तर पर उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके।
- आवेदिका की आयु सामान्यतः 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिससे योजना का लाभ कार्यशील आयु वर्ग की महिलाओं को मिल सके।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए बनाई गई है।
- परिवार में कोई सदस्य आयकर दाता या स्थायी सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद महिलाओं को प्राथमिकता मिल सके।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है और DBT सुविधा सक्रिय होनी चाहिए, जिससे भुगतान सीधे खाते में पहुंच सके।
- यदि किसी महिला की पिछली किस्त रुकी हुई है, तो उसे आवश्यक दस्तावेज सत्यापन पूरा करना होगा, तभी संयुक्त किस्त का लाभ मिलेगा।
Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले महिला को मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होमपेज पर आपको “Login” विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और Login करना है।
- लॉगिन के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना होगा।
- अब मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपकी आवेदन स्थिति और पेमेंट डिटेल्स दिखाई देंगी।
Note:- इसके अलावा, जैसे ही मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त की राशि आपके खाते में आएगी, बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा। अगर SMS नहीं आया है तो आप पासबुक अपडेट करा सकती हैं या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर अपनी भुगतान स्थिति जांच सकती हैं। साथ ही साथ यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो इसके जरिए भी किस्त की जानकारी निकाल सकते हैं।