Ladki Bahin Yojana 19th Installment Release 2026: महाराष्ट्र सरकार की बहुचर्चित मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिसंबर में 18वीं किस्त जारी होने के बाद अब फरवरी के अंतिम सप्ताह से 19वीं किस्त का वितरण शुरू हो गया है। राज्य की लाखों महिलाएं लंबे समय से अगली किस्त का इंतजार कर रही थीं और अब यह इंतजार खत्म हो चुका है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500 की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जा रही है। पहले चरण में 17 जिलों की महिलाओं को भुगतान मिलना शुरू हुआ है और शेष जिलों में भी चरणबद्ध तरीके से राशि भेजी जा रही है। खास बात यह है कि छंटनी प्रक्रिया के बाद भी 1.90 करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना से जुड़ी हुई हैं और उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता मिलती रहेगी।
Ladki Bahin Yojana 19th Installment Release 2026
लाडकी बहिन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान 23 फरवरी 2026 से शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में जिन 17 जिलों की महिलाओं को राशि भेजी जा रही है उनमें भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, लातूर, मुंबई शहर, नागपुर, नांदेड़, नासिक, सतारा, ठाणे सहित अन्य चयनित जिले शामिल हैं। इन जिलों की पात्र महिलाओं के खातों में ₹1500 की राशि सीधे जमा की जा रही है।
सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार योजना की शुरुआत में लाभार्थियों की संख्या 2.52 करोड़ थी, लेकिन दस्तावेज़ सत्यापन और पात्रता जांच के बाद अब 1.90 करोड़ महिलाएं ही सूची में बनी हुई हैं। लगभग 62 लाख नाम अपात्र पाए जाने पर हटाए गए हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं हर महीने इस योजना से जुड़ी हैं और उन्हें नियमित आर्थिक सहयोग मिल रहा है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि होली से पहले सभी पात्र महिलाओं तक राशि पहुंचा दी जाएगी।
Ladki Bahin Yojana 19th Installment Release 2026 Overview
| आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana 19th Installment Release 2026 |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना |
| किस्त संख्या | 19वीं किस्त |
| प्रति माह सहायता राशि | ₹1500 |
| विशेष भुगतान | ₹3000 (चयनित मामलों में) |
| लाभार्थी संख्या | 1.90 करोड़ महिलाएं |
| भुगतान माध्यम | डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) |
| राज्य | महाराष्ट्र |
| आधिकारिक वेबसाइट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
इन महिलाओं को मिलेगा ₹3000 का लाभ
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं को किसी तकनीकी कारण, बैंक खाते की समस्या या ई-केवाईसी अधूरी होने की वजह से पिछली 18वीं किस्त नहीं मिल पाई थी, उन्हें इस बार दो किस्तों की राशि एक साथ दी जाएगी। ऐसे मामलों में पात्र महिलाओं को ₹1500 की जगह ₹3000 ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि कोई भी योग्य महिला योजना से वंचित न रह जाए। जिन महिलाओं की सभी जानकारियां पहले से सत्यापित हैं और पिछली किस्त समय पर मिल चुकी है, उन्हें सामान्य रूप से ₹1500 ही प्राप्त होंगे।
लाडकी बहिन योजना 19वीं किस्त के लिए पात्रता
- आवेदिका महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम आधिकारिक लाभार्थी सूची में दर्ज होना चाहिए।
- महिला की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए ताकि उसे योजना के तहत पात्र माना जा सके।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और आय प्रमाण पत्र सत्यापित होना आवश्यक है।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदिका या उसके परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए, ट्रैक्टर को इससे बाहर रखा गया है।
- महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए और आधार कार्ड से बैंक खाता लिंक होना अनिवार्य है।
- ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है, अन्यथा किस्त रोकी जा सकती है।
- आवेदन यदि सत्यापन में लंबित है तो स्थानीय अधिकारियों द्वारा दस्तावेज़ जांच पूरी करवाना आवश्यक है।
Ladki Bahin Yojana 19th Installment Status Check कैसे करें?
अगर आप लाडकी बहिन योजना की 19वीं किस्त का स्टेटस देखना चाहती हैं तो सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। होमपेज खुलने के बाद “अर्जदार लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना है। डैशबोर्ड खुलने के बाद “Payment Status” या “Installment Status” सेक्शन में जाना है। यहां अपना आवेदन क्रमांक और कैप्चा कोड भरना है। फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
अब स्क्रीन पर आपके खाते में राशि ट्रांसफर की स्थिति दिखाई देगी। अगर भुगतान हो चुका है तो तारीख और ट्रांजेक्शन डिटेल भी दिखेगी। अगर स्टेटस पेंडिंग दिखे तो कुछ दिन इंतजार करना है या संबंधित विभाग से संपर्क करना है। इस तरह आप घर बैठे आसानी से 19वीं किस्त की जानकारी चेक करना है।
Note :- अगर आपके खाते में लाडकी बहिन योजना की 19वीं किस्त की राशि आ चुकी है तो बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS प्राप्त होना है। कई बार नेटवर्क या तकनीकी कारणों से संदेश नहीं मिलता है, ऐसी स्थिति में बैंक जाकर पासबुक अपडेट करना है। आप नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी भुगतान की स्थिति जांच करना है। यदि आप यूपीआई ऐप का उपयोग करती हैं तो ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में जाकर राशि की एंट्री देखना है। किसी भी समस्या की स्थिति में केवल आधिकारिक पोर्टल और संबंधित विभाग से ही जानकारी लेना है।